फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Four accused arrested with half a kilo of hashish

Chamba News: आधा किलो चरस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Oct 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested with half a kilo of hashish
चंबा। चंबा पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कस दिया है। एक दिन में करीब आधा किलो चरस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। मुख्य सरगना को पकड़ने के लिए भी जाल बिछा दिया है।
विज्ञापन

वीरवार रात को पुलिस ने शहर के साथ विभिन्न सड़कों पर नाके लगाए। हर वाहन की चेकिंग की गई। पुलिस ने दो बाइक पर सवार चार लोगों को 422 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। यह कार्रवाई अलग-अलग स्थानों में की गई। एक मामले में पुलिस ने दो बाइक सवारों से 212 ग्राम चरस पकड़ी।
विज्ञापन

पुलिस ने मोनू निवासी गांव नरोट सैमल सिंह, तहसील और जिला पठानकोट और संदीप सिंह निवासी मुहल्ला सियूंटी, तहसील और जिला पठानकोट को गिरफ्तार किया है। दूसरे मामले में पुलिस ने दो बाइक सवारों को 210 ग्राम चरस के साथ दबोचा। इनमें सूर्यकांत मेहरा निवासी नूरपुर जिला कांगड़ा और दिनेश निवासी चुराह शामिल हैं। सदर थाना संजीव चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की। पुलिस दावा कर रही है कि इन मामलों में संलिप्त मुख्य सरगना को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जल्द उनका पर्दाफाश करेगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed