फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forty riders dropped off half way

आधे रास्ते में उतार दीं चालीस सवारियां

Thu, 21 Apr 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Forty riders dropped off half way
शिकारी मौड़ के पास परिवहन निगम की बस से उतारने के बाद परेशान खड़े यात्री।संवाद - फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। एचआरटीसी प्रबंधन की लापरवाही कहें या मजबूरी, इसका खामियाजा लोगों को आए दिन भुगतना पड़ रहा है। कई रूटों पर सरकारी बसें बीच रास्ते में ही हांफ रही हैं। ऐसा ही एक वाकया वीरवार को भी देखने को मिला।
विज्ञापन

बिहाली-भंजराडू रूट पर भेजी गई एचआरटीसी बस के चालक ने सवारियों को बीच रास्ते शिकारी मोड़ में ही उतार दिया। इससे सवारियों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बीच राह बस से उतार देने पर गुस्साए यात्रियों ने खूब हो-हल्ला किया।
विज्ञापन

यात्रियों प्रदीप कुमार, जमीत अली, अहमद मोहम्मद, परस राम, कुलदीप कुमार और सोनू ने बताया कि रोजमर्रा की तरह वे सुबह आठ बजे बिहाली से एचआरटीसी की बस में सवार होकर भंजराडू के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में करीब 40 सवारियां बैठी थीं। सुबह 9 बजे शिकारी मोड़ पर बस पहुंची तो परिचालक ने सवारियों को बस से उतरने के फरमान जारी कर दिए। इस पर सवारियां भड़क गईं और खूब हो-हल्ला किया लेकिन चालक-परिचालक बिना कुछ कारण बताए ही बस को चंबा की ओर ले गए। सवारियों ने बताया कि बस में बिहाली समेत आसपास के गांवों से स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और ग्रामीण अपने रोजमर्रा के काम के लिए भंजराडू आते हैं लेकिन इस प्रकार की व्यवस्था ग्रामीणों की मुश्किलों को बढ़ा रही है।
बस परिचालक के रवैये से खिन्न लोगों ने विधानसभा उपाध्यक्ष और एचआरटीसी के क्षेत्रिय प्रबंधक से इसकी शिकायत करने का मन बनाया है। सवारियों ने तर्क दिया कि जब परिचालक ने टिकट पूरे रूट का काटा तो उन्हें बीच राह किस आधार पर उतार दिया गया? खैर, करीब आधे घंटे के बाद भंजराडू से चंबा रूट की बस में सवारियों को बैठा कर भंजराडू पहुंचाया गया।

एचआरटीसी चंबा डिपो के कार्यकारी आरएम साहिल कपूर ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी के कारणों से ही इस प्रकार की समस्या हुई। कहा कि दूसरी बस से सवारियों को भंजराडू पहुंचा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed