{"_id":"60da01a28ebc3e91071e2d22","slug":"forest-minister-visited-khajjiar-chamba-news-sml375126758","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन मंत्री ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन मंत्री ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। वन मंत्री राकेश पठानिया ने मिनी स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खज्जियार में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही खज्जियार झील से निकाली जा रही गाद के कार्य को तेज करने के आदेश दिए। वन मंत्री के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से भी अवगत करवाया। साथ ही आग्रह किया है कि इन मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
ग्रामीणों ने वन मंत्री को बताया कि खज्जियार में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते है लेकिन, उन्हें कैश निकलवाने के लिए डलहौजी या सुल्तानपुर का रुख करना पड़ता है। पर्यटन स्थल होने के चलते यहां बैंक और एटीएम की व्यवस्था आज दिन तक नहीं हो पाई है। इसके अलावा स्थानीय युवा पवन कुमार तणोतरा ने बताया कि खज्जियार में पर्यटकों की सुविधा के लिए सेल्फी स्टैंड भी स्थापित किया जाए।
गौरतलब है कि वन मंत्री रविवार को देर रात खज्जियार पहुंचे और रात्रि ठहराव खज्जियार में ही किया। इस अवसर पर वन्य प्राणी विभाग के उपमंडलाधिकारी राजीव कुमार, रेंज ऑफिसर दुनी चंद, वन पालक सलीम बेग, वन रक्षक विपिन कुमार, रज्जत डोगरा आदि मौजूद रहे।