फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest fire reached the orchard, more than 100 apple plants burnt

Chamba News: बगीचे में पहुंची जंगल की आग, 100 से अधिक सेब के पौधे जले

Sun, 24 Mar 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Forest fire reached the orchard, more than 100 apple plants burnt
भरमौर के संचुई में रविवार सुबह की घटना, दमकल विभाग और ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की संचुई पंचायत में जंगल में आग लगने से आधा दर्जन बागवानों के 100 से अधिक सेब के पौधे जल गए। जानकारी के अनुसार संचुई गांव के साथ लगते जंगल में रविवार को सुबह के समय आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें बागवानों के बगीजों तक पहुंच गईं। सेब के पौधों को आग से बचाने के लिए ग्रामीण अपने बगीचों की तरफ भागे। साथ ही इस बारे में दमकल विभाग को भी सूचित किया।
दमकल विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर बगीचों में फैली आग को बुझाया। हालांकि इस आग की चपेट में आने से 100 से अधिक सेब के पौधे जल गए। इन पौधों पर फूल निकलने वाले थे, लेकिन आग की लपटों ने सेब के पौधों को ही जलाकर सूखा दिया है। इसके अलावा आग संचुई गांव की तरफ भी तेजी से फैल रही थी। जिसे दमकल विभाग की टीम ने पानी की बौछारें कर काबू पा लिया, अन्यथा ज्यादा नुकसान भी हो सकता था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


आग की इस घटना में बागवान बलवीर सिंह पुत्र पारसी राम के 25 सेब के पौधे जल गए, जबकि गुलशन नंदा के 35, राम सिंह के 10, पवन के पांच और सुमन कुमार के 30 पौधे जले हैं। इसके अलावा अन्य बागवानों के पौधों को भी आग लगने से नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि खडामुख से 17 किलोमीटर की दूरी तय करके फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी समय पर आग बुझाने के लिए पहुंच गई। इसके चलते अधिकतर पौधे जलने से बच गए। साथ ही गांव भी आग की चपेट में आने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
संचुई पंचायत के प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि आग की चपेट में आने से बागवानों के 100 से अधिक सेब के पौधे जले हैं। नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने प्रशासन और उद्यान विभाग से मांग की है। बागवानों को हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उन्हें तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed