{"_id":"634ae725c6ff5c2c5856c685","slug":"forest-department-will-keep-a-close-watch-on-gunmen-chamba-news-sml425072082","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग बंदूकधारियों पर रखेगा कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग बंदूकधारियों पर रखेगा कड़ी नजर
विज्ञापन
चंबा। सर्दियों में जंगली जानवरों के अवैध शिकार को रोकने के लिए वन्य प्राणी विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने अपने कर्मचारियों को पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जंगलों के आसपास कैंप लगाने के लिए कहा गया है। इसमें विभाग के वन रक्षक स्थानीय लोगों को साथ लेकर जंगली जानवरों की सुरक्षा को लेकर कैंप लगाएंगे।
इस दौरान लोगों को वन्य जीवों के संरक्षण के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। इतना ही नहीं, वन्य प्राणी क्षेत्रों में विलुप्त प्रजाति के जानवरों का पता लगाने के लिए ट्रैप कैमरे लगाने की योजना बनाई जा रही है। काला टोप, पांगी और कुगति सहित अन्य वन्य प्राणी क्षेत्रों में ये कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
वन मंडलाधिकारी वन्य प्राणी विभाग चंबा राजीव कुमार ने बताया कि इस बार सर्दियों में वन्य जीवों का शिकार नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। लोगों को जागरूक करके वन्य जीवों का महत्व समझाया जा रहा है। कहा कि वनरक्षक जंगलों में बर्फबारी के दौरान नियमित पेट्रोलिंग करेंगे। कोई भी बंदूकधारी जंगल में प्रवेश नहीं कर पाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।