फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest department rest house damaged due to falling of trees

Chamba News: पेड़ गिरने से वन विभाग का रेस्टहाउस क्षतिग्रस्त

Sat, 06 Jan 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 06 Jan 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Forest department rest house damaged due to falling of trees
न्याग्रां के पास जंगल में आग लगने से वन विभाग के विश्राम ग़ह पर जलकर गिरा पेड़: संवाद।
होली (चंबा)। जिले के जंगलों में आग लगने का सिलसिला नहीं थम रहा है। इससे लाखों की वन संपदा के साथ वन्य जीवों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को भी जंगल की आग के कारण न्याग्रां के पास कायल का एक गगनचुंबी पेड़ धराशायी होकर वन विभाग के रेस्ट हाउस पर गिर गया। इससे रेस्ट हाउस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वन विभाग का रेस्ट हाउस क्षतिग्रस्त होने से लाखों का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय रेस्ट हाउस के अंदर कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा, जान-माल का नुकसान भी हो सकता था। इस घटना का पता वन विभाग को शनिवार सुबह लगा। रेस्ट हाउस में तैनात कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचा तो देखा कि पेड़ गिरने से रेस्ट हाउस क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी सूचना कर्मचारी ने अपने उच्चाधिकारी को दी।

सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। जंगल में लगी आग को पेड़ गिरने का कारण माना जा रहा है। जहां यह पेड़ गिरा था, वहां सुबह के समय भी चिंगारी सुलग रही थी।नुकसान का सही आकलन करने के लिए विभाग की टीम जांच कर रही है। अब जब तक इस रेस्ट हाउस की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक यहां कोई भी सैलानी या अन्य रात को नहीं ठहर पाएगा। इससे भी विभाग को काफी नुकसान होगा। वन मंडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पेड़ गिरने से रेस्ट हाउस का एक कमरा और किचन क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed