फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forced to get dirty water in Rajera and Bailey

Chamba News: रजेरा और बैली में मटमैला पानी पाने को मजबूर

Mon, 29 May 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 29 May 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Forced to get dirty water in Rajera and Bailey
चंबा। ग्राम पंचायत रजेरा और बैली में एक दर्जन गांव के लोग मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर हैं। जलशक्ति विभाग इन लोगों की समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। ग्रामीण साफ पानी मुहैया करवाने को लेकर कई बार विभागीय अधिकारी को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मटमैला पानी पीने की वजह से गांव में कई लोग पेट की बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। ग्रामीण नलों को जब भी खोलते हैं तो उनमें से मटमैला पानी बहने लगता है। ग्राम पंचायत रजेरा और बैली के खपाडू, ककला, थलोल, टिकरा करूंई, कुकनार, टिकरा, थल्ला, फाट, बैली और थलोल-दो गांवों में कई माह से समस्या चल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों जय किशन, पवन कुमार, भिंद्र सिंह, कैलाश चंद, तिलक राज, भानो, हर्ष कुमार और नरेश कुमार ने बताया कि घरमाणी नाले से गांवों में पानी की आपूर्ति होती है। कुछ माह से मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि घरमाणी से कड़पेई के लिए सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है। सड़क कटिंग का मलबा पेयजल स्रोत में फेंका जा रहा है। इससे भी पानी मटमैला हो रहा है। उन्होंने प्रशासन और विभाग से मांग की है कि लोगों के घरों में साफ पानी की आपूर्ति करवाई जाए। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजिंद्र सिंह ने बताया कि जल्द समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed