फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   For five years, only proposals are being passed in the meeting

पांच साल से बैठक में सिर्फ प्रस्ताव हो रहे पास

Tue, 12 Jul 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
For five years, only proposals are being passed in the meeting
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में चौक निर्माण कार्य प्रस्ताव पास करने तक ही सीमित रह पाया है। आलम यह है कि पांच साल से बैठक में सिर्फ प्रस्ताव ही पास हो रहे हैं लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं हो रहा। ग्रामीण करीब पांच साल से खज्जियार मेन गेट के पास चौक निर्माण की मांग उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मेन गेट के समीप चौक का निर्माण होता है तो वाहनों की आवाजाही एक तरफ हो जाएगी। साथ ही जाम की समस्या से भी सैलानियों को निजात मिलेगी। गौरतलब है कि पर्यटन सीजन के दौरान खज्जियार में काफी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। ऐसे में खज्जियार मेन गेट के समीप घंटों जाम लग रहा है। करीब दो घंटे तक सैलानी जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान देस राज शर्मा, जर्म सिंह, जय कुमार, अशोक कुमार, चंद्रेश कुमार, अमर चंद, विक्रम सिंह, अजय कुमार आदि का कहना है कि ईको टूरिज्म सोसायटी की बैठक में यह मामला कई बार उठाया गया है। हर बार प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं लेकिन धरातल पर यह कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि खज्जियार में जल्द चौक का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग के उपमंडलाधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। जल्द इसके बारे में उचित कदम उठाए जाएंगे। कहा कि योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed