फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Foot slipped while cutting grass, woman died after falling into ditch

Chamba News: घास काटते पैर फिसला, खाई में गिरने से महिला की मौत

Sun, 01 Sep 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Sep 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Foot slipped while cutting grass, woman died after falling into ditch
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। यह घटना रविवार को हुई। महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। मृतक महिला की पहचान मीना कुमारी पत्नी शशि पाल निवासी गांव और डाकघर सिरड़ी तहसील भरमौर जिला चंबा के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला सुबह के समय पति के साथ घर के समीप कन्डालू नामक स्थान पर घास काटने गई थी। घास काटते समय अचानक महिला का पैर फिसला और वह करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पत्नी को नीचा गिरते देख पति ने ग्रामीणों को आवाज लगाकर बुलाया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ पति खाई में पहुंचा। महिला को खाई से निकाला गया। महिला बुरी तरह से घायल हो गई थी। ग्रामीणों ने महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस कार्रवाई के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया और परिजनों को सौंपा दिया। इस हादसे के बाद गांव सिरड़ी में मातम छा गया है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया किमहिला की खाई में गिरने के कारण मौत हुई है। पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed