फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   food

जनमंच कार्यक्रम में लोगों को पैकेट में मिलेगा खाना

Sat, 07 Nov 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
food
चंबा। प्रदेश सरकार के जनमंच कार्यक्रम के दौरान अब बैठ कर लोगों को खाना नहीं दिया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते अब सरकार की ओर से एहतियात बरतते हुए नई व्यवस्था शुरू की है। जनमंच कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों व कर्मचारियों को अब पैक कर पैकेट में खाना दिया जाएगा ताकि सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना न हो। रविवार को जिला के विकास खंड मैहला के तहत आती ग्राम पंचायत सुनारा में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम के दौरान यह व्यवस्था रहेगी। जनमंच कार्यक्रम के दौरान बिना मास्क एंट्री ग्रामीणों को नहीं मिलेगी। साथ ही जनमंच स्थल में हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ दो गज की दूरी के पालना की व्यवस्था भी सुनिश्चित बना ली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते अब सात माह के अंतराल के बाद जनमंच कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए पूरी एहतियात बरती जा रही है। जहां खाना लोगों को पैक कर उपलब्ध करवाया जाएगा तो दो गज की दूरी की पालना के लिए भी उचित कदम उठाए गए हैं। इससे पहले प्री जनमंच कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। इसमें क्षेत्र से करीब 64 मांगें व समस्याएं सामने आई हैं। इन समस्याओं को हल करने संबंधित दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार को सुनारा पंचायत में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। लोगों को बैठ कर खाना देने के बजाय पैकिंग व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed