फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   food and supply

सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के गोदामों से भरें काला चना, आटा, चावल व चीनी के सैंपल

Thu, 30 Apr 2020 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
food and supply
चंबा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा की टीम ने वीरवार को सिविल सप्लाई कारपोरेशन के गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के चार सैंपल भरे गए। खाद्य पदार्थों के सैंपलों को सील किया गया। साथ ही इन्हें जांच के शिमला स्थित विभागीय लैब भेजा जाएगा। तीन सप्ताह के भीतर इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट आएगी। सैंपल मानकों पर खरे न पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई विभाग की तरफ से की जाएगी। विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरने का मकसद लोगों को गुणवत्तायुक्त राशन उपलब्ध करवाना है, ताकि राशन कार्ड उपभोक्ताओं का स्वास्थ्य प्रभावित न हो।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा की अगुवाई में विभागीय टीम ने बालू और मैहला स्थित सिविल सप्लाई कारपोरेशन के गोदाम से चावल, काला चना, चीनी और आटे के सैंपल भरे। विभाग ने सैंपल एकत्रित करने के बाद गोदामों में राशन के स्टॉक के बारे भी जानकारी हासिल की। गौरतलब है कि सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को डिपुओं के माध्यम से सस्ता राशन मुहैया करवाया जाता है। ताकि लोगों को खाद्य पदार्थों के लिए ज्यादा राशि न खर्च करनी पड़े। विभाग की ओर से राशन का स्टॉक पहुंचने पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल लिए जाते हैं। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक चंबा अरविंद शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बालू और मैहला स्थित सिविल सप्लाई कॅरपोरेशन के गोदामों से आटा, चावल, चीनी व काला चना के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed