{"_id":"618bc95f1ae06449fb1eab03","slug":"flying-squads-will-keep-an-eye-on-poachers-chamba-news-sml389773596","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों पर नजर रखेंगे उड़नदस्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारियों पर नजर रखेंगे उड़नदस्ते
विज्ञापन
चंबा के जंगलों में शाम ढ़लते ही गश्त में जुटे वन विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। सर्दियों में जंगली जानवरों का शिकार करने वाले शिकारियों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। खंड स्तर पर बूथ पालक की अगुवाई वाले उड़नदस्तों का गठन किया गया है। ये उड़नदस्ते अपने-अपने परिक्षेत्र में रात को पेट्रोलिंग करेंगे। साथ ही ग्रामीणों से भी संपर्क में रहेंगे। जहां अवैध शिकार की सूचना मिलेगी, वहां तुरंत दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम देंगे। वन विभाग की चेकपोस्टों में भी सख्ती बढ़ाई गई है।
चेकपोस्टों से गुजरने वाले हर वाहन की चेकिंग करने के आदेश दिए गए हैं। पिछले वर्ष जंगलों में जंगली जानवरों के अवैध शिकार के मामले सामने आए थे, इसलिए वन विभाग सर्दियों से पहले मुस्तैद हो गया है। बीटों में वनरक्षकों को गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है।
जिले के सभी ब्लॉकों में बनाए गए उड़नदस्ते जंगलों में निगरानी रखेंगे। पेट्रोलिंग के लिए टीम को वाहन भी उपलब्ध करवाया गया है। वन विभाग की ओर से जंगलों के साथ रहने वाले लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। लोगों को समझाया जा रहा है कि वे जंगली जानवरों की सुरक्षा में विभाग का सहयोग दें। कहीं अवैध शिकार होता है तो उसकी सूचना विभाग को दें। सर्दियों में ऊपरी इलाकों में ज्यादा बर्फबारी होने की वजह से जंगली जानवर खाने की तलाश में निचले इलाके में उतर आते हैं। इस मौके का फायदा उठाकर शिकारी अपनी बंदूकों से जानवरों को मार गिराते हैं। लेकिन, इस बार वन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। जंगल में पेड़ों के साथ जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
वनमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि अवैध शिकारियों पर वन विभाग की पैनी नजर है। जंगली जानवरों को मारने वालों के खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। शिकारियों पर नजर रखने के लिए उड़नदस्तों के साथ चेकपोस्टों पर नाकाबंदी की जा रही है।