फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fish form distroy

बारिश के पानी से 22 टैंक बर्बाद, मछलियां नाले में बही

Mon, 08 Aug 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Mon, 08 Aug 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
चंबा में रविवार को हुई भारी बारिश ने जिला मत्स्य विभाग के कार्यालय में भारी तबाही मचाई। बारिश से घटोला नाले मेें उफान आ गया। नाले का पानी मत्स्य विभाग के कार्यालय में पहुंच गया। जिससे मत्स्य विभाग का कार्यालय झील में परिवर्तित हो गया।
विज्ञापन


कार्यालय परिसर में छोटी-बड़ी मछलियों से भरे 22 टैंक नाले के पानी से भरकर झील में बदल गए जिससे टैंको के अंदर रखी मछलियां नाले में चली गई। कार्यालय परिसर के चारों तरफ घुटनों तक पानी जमा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को शाम के समय हुई बारिश से घटोला नाले का सारा पानी मत्स्य विभाग के कार्यालय परिसर में घुस गया। इसके अलावा सुल्तानपुर में सड़क किनारे बनी नाली का पानी भी मछली से भरे टैंकों में भर गया। टैंको में भारी मात्रा में पानी भरने से उनके अंदर मौजूद मछलियां बह गई। गौरतलब है कि इससे पहले भी भारी बारिश से मत्स्य विभाग के टैंकों को नुुकसान पहुंचा है। लेकिन विभाग द्वारा उस घटना से कोई सबक नहीं लिया गया।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों को दे दी है जानकारी : प्रीतम चंद
उधर, मतस्य अधिकारी प्रीतम चंद ने बताया कि रविवार को हुई बारिश ने मछली से भरे 22 टैंको सहित कार्यालय परिसर झील में तबदील हो गया। इसमें विभाग को काफी नुक्सान हुआ है। पानी कम होने के बाद ही नुक्सान का सही पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी निदेशक कार्यालय को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed