फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fire season started, forest department canceled employees' holidays

फायर सीजन शुरू होने पर वन विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द

Sun, 27 Mar 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Fire season started, forest department canceled employees' holidays
चंबा। फायर सीजन शुरू होने पर वन विभाग ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। फायर सीजन से निपटने के लिए रेंज स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। जो दिन-रात जंगलों की रखवाली के लिए गश्त करेंगी। हर टीम पेट्रोलिंग करने के उपरांत वन परिक्षेत्र अधिकारी के कार्यालय में अपनी रिपोर्ट देगी। जहां पर पेट्रोलिंग की जानकारी वनमंडल अधिकारी के पास जाएगी।
विज्ञापन

फायर सीजन में जंगलों और जानवरों को बचाने के लिए इस बार वन विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। चंबा वन मंडल में वनरक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। इमरजेंसी होने पर ही कर्मचारी छुट्टी ले पाएंगे। ग्रामीण स्तर पर वन विभाग ने फायर वॉचरों की भी तैनाती की है। जो जंगल में आग लगाने वालों पर नजर रखेंगे। जैसे ही कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाता हुआ उन्हें नजर आएगा तो उसकी जानकारी तुरंत विभाग को देंगे।
विज्ञापन

चंबा जिले में पिछले साल कोरोना संक्रमण की वजह से जंगलों में आग की घटनाएं काफी कम दर्ज हुई थीं, लेकिन इस बार ये घटनाएं बढ़ सकती हैं। इसलिए वन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। इस बार वन विभाग की ओर से जंगलों को आग से बचाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। चंबा वन मंडल में एक मोबाइल वैन का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इस वैन के जरिये वन विभाग की टीमें रात को पेट्रोलिंग कर जंगलों की रखवाली करेंगी। वन विभाग की तैयारियों को देख लगता है कि इस बार फायर सीजन में वन संपदा को कम नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनमंडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि फायर सीजन को ध्यान में रखते हुए वन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। इमरजेंसी होने पर ही कर्मचारी छुट्टी ले पाएंगे। जंगलों की सुरक्षा को लेकर रेंज स्तर पर टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed