{"_id":"6266de2c086ff078a37c8606","slug":"fire-in-haripur-and-mangla-jungle-chamba-news-sml4068255172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुर और मंगला में धधके जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुर और मंगला में धधके जंगल
विज्ञापन
बनीखेत के ढलोग जंगल में लगी आग का बुझाने में जुटे वन विभाग कर्मचारीयों के साथ ग्रामीण।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में आग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को हरिपुर के जंगल में शरारती तत्वों ने आग लगा दी जो सड़क तक पहुंच गई। इससे वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में भी काफी परेशानी हुई। इसी तरह जिला मुख्यालय के साथ लगते मंगला के जंगल में भी आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगाने वालों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
वन विभाग की टीमें आग बुझाने में डटी रहीं लेकिन आग बुझाने में उन्हें काफी परेशानी हुई। वनमंडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि आग लगने की घटनाएं पिछले दो दिन से ज्यादा बढ़ गई हैं। आग बुझाने में टीमें पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आग लगाने वालों को भी पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अभी तक दस घटनाओं में करीब डेढ़ लाख की वन संपदा राख हो चुकी है। आग से 90 हेक्टेयर क्षेत्र जंगल की आग से प्रभावित हुआ है। आग से जहां पेड़-पौधों सहित अन्य वन संपदा राख हुई है वहीं कई जीव-जंतु भी आग की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में जंगल की आग वन संपदा के साथ वन्य प्राणियों को भी नुकसान पहुंचा रही है।