{"_id":"5fa6cce78ebc3e9bbb18dce4","slug":"fire-chamba-news-sml3508696116","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की दुर्गम पंचायत बजोल में आग से दोमंजिला मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की दुर्गम पंचायत बजोल में आग से दोमंजिला मकान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली(चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के तहत आती दुर्गम ग्राम पंचायत बजोल में शनिवार दोपहर बाद दोमंजिला मकान में आग लग गई। जिससे मकान राख हो गया। सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। खबर लिखे जाने तक टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। वहीं, आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मकान रंजीत सिंह पुत्र जुल्मी राम निवासी गांव व डाकघर बजोल उप तहसील होली जिला चंबा का था। दोमंजिला मकान में छह कमरे थे। अचानक मकान में आग लग गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। कुछ सामान भी सुरक्षित निकालने में ग्रामीण कामयाब हुए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद होली से राजस्व विभाग की टीम मौके की ओर रवाना हुई। राजस्व विभाग की टीम द्वारा नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पंचायत प्रधान सीमा देवी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। प्रभावित को हरसंभव सहायता प्रदान करवाई जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लिए सड़क का निर्माण तो हो गया है लेकिन पुल अभी तक नहीं बन पाया है। ऐसे में गांव तक दमकल की गाड़ी भी नहीं पहुंच पाई।
अग्निकांड होने पर होली में खलती है फायर स्टेशन की कमी
गौरतलब है कि जनजातीय क्षेत्र होली में फायर स्टेशन नहीं खुल पाया है। यहां कई अग्निकांड की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन अभी तक यहां फायर स्टेशन खोलने संबंधित कोई प्रयास नहीं हो पाए हैं। हालांकि खड़ामुख में फायर स्टेशन है लेकिन यहां से दूरी अधिक होने के कारण समय रहते गाड़ी नहीं पहुंच पाती। यहां फायर स्टेशन खुलने से क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों को फायदा होगा और आग से होने वाले नुकसान को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।