{"_id":"5ea45f388ebc3e909664fb07","slug":"fire-chamba-news-sml331324865","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर में भड़की आग, महिला और युवक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर में भड़की आग, महिला और युवक झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। टप्पर गांव में रसोई घर में रखे गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे एक महिला और युवक झुलस गए। रसोई घर से धुआं और आग की लपटें देखकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। जिन्होंने सिलिंडर में लगी आग को बुझाया। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रसोई घर में लगी आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से झुलसे महिला और युवक को एंबुलेंस में उपचार के लिए डलहौजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उन्हें भर्ती कर लिया गया है। झुलसे लोगों की पहचन नीलम देवी और टिंकू के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन प्रभावित परिवार को सहायता राशि देगा।
बनीखेत चौकी सह प्रभारी अशोक ठाकुर ने बताया कि टप्पर गांव में रसोई घर में सिलिंडर में आग लगने से महिला और युवक झुलसे हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
बनीखेत चौकी सह प्रभारी अशोक ठाकुर ने बताया कि टप्पर गांव में रसोई घर में सिलिंडर में आग लगने से महिला और युवक झुलसे हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन