फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fire broke out in the room, goods worth thousands burnt

कमरे में लगी आग, हजारों का सामान जला

Mon, 15 Nov 2021 06:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the room, goods worth thousands burnt
चंबी के पद्दर में आग लगने से जला सामान। - फोटो : Chamba
चंबा। ग्राम पंचायत चंबी के गांव पद्दर निवासी उतमो पुत्र घिलिया राम के घर के एक कमरे में आग लगने से हजारों का नुकसान हुआ है। अग्निकांड में कमरे के भीतर रखी वाशिंग मशीन, फ्रिज, खिड़की, दरवाजे, डबल बेड सहित सारा सामान जलकर राख के ढेर में तबदील हो गया। कमरे से उठ रहे धुएं को देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बाल्टियों में पानी भर कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कई ग्रामीण मिट्टी लेकर आग को बुझाने में जुट गए लेकिन, प्रचंड आग से देखते ही देखते कमरे के भीतर रखा सामान जल गया। यह घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की है। बताया जा रहा है कि अग्निकांड के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह का सामान 50 गद्दे, 30 चादरें और 30 कंबल कमरे में रखे थे। लेकिन, अचानक लगी आग से कमरे के भीतर रखा सामान जल गया। इससे प्रभावित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना एसडीएम को दी। उसके बाद संबंधित पटवारी को मौके पर भेजा गया। बीडीसी सदस्य मनोज कुमार नैयर ने बताया कि प्रभावित को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से प्रभावित की हरसंभव सहायता की गुहार लगाई है। पटवारी मनमोहन ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed