{"_id":"6487520632f8058de9047c49","slug":"fir-registered-on-illegal-felling-in-churahs-shakti-forest-chamba-news-c-88-1-ssml1006-869-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुराह के शक्ति जंगल में अवैध कटान पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुराह के शक्ति जंगल में अवैध कटान पर एफआईआर दर्ज
Mon, 12 Jun 2023 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। वन मंडल चुराह अवैध कटान का केंद्र बन चुका है। आए दिन चुराह वन मंडल के किसी न किसी जंगल में अवैध कटाने के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। कहीं पर अवैध आरे लगाकर देवदार के पेड़ों को काटा जा रहा है। इसी कड़ी में पुराने अवैध कटान मामले में वन निगम की तरफ से तीसा थाने में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
चुराह वन मंडल के शक्ति जंगल में कुछ माह पहले लॉट के तहत देवदार के पेड़ काटने का कार्य आवंटित हुआ था। यह कार्य निगम के ठेकेदार को दिया गया था लेकिन ठेकेदार ने लॉट के तहत चिह्नित देवदार के पेड़ों के अलावा अन्य हरे पेड़ों को भी काट दिया। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने वन विभाग में शिकायत दर्ज करवाई। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल में लॉट कार्य का निरीक्षण किया। उस दौरान अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की वन हानि रिपोर्ट बनाकर संबंधित ठेकेदारों को जुर्माना ठोंका और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी। इसमें निगम की तरफ से कोई एफआईआर नहीं की गई थी। यह मामला मौजूदा समय में उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय की तरफ से फटकार लगने पर निगम ने कटान से जुड़े दो लोगों के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के साथ मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।