फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   FIR against 16 people for forcibly taking away daughter-in-law after assault

Chamba News: मारपीट के बाद बहु को जबरन ले जाने पर 16 लोगों पर एफआईआर

Fri, 02 Jan 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Jan 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
FIR against 16 people for forcibly taking away daughter-in-law after assault
चुराह/चंबा। चुराह उपमंडल के गांव चमला में घर में घुसकर मारपीट करने और बहु को जबरन ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता अजाने ठाकुरू निवासी गांव चमला, जसौरगढ़ ने बताया कि उसके छोटे बेटे संतोष कुमार ने 30 दिसंबर 2025 को तांबी देवी पुत्री धनी राम निवासी गांव महलुन से कोर्ट मैरिज की थी। समय की कमी के कारण विवाह पंचायत में दर्ज नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार 2 जनवरी 2026 की सुबह करीब 5:30 बजे जब वह अपने घर में सो रहा था। तभी दरवाजा खटखटाया गया। दरवाजा खोलते ही उनके सामने सुरेश कुमार निवासी गांव कुम्हारका, धनी राम, लांबो देवी, धनी राम की बेटी और उसका मंगेतर सहित 16 अन्य लोग खड़े हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों ने उन्हें धक्का देकर जबरन घर में प्रवेश किया और गाली-गलौज किया। शोर सुनकर शिकायतकर्ता की पत्नी ठाकुरी देवी, बेटा संतोष कुमार और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपियों ने शिकायतकर्ता की पत्नी और बेटे के साथ मारपीट की और उसकी बहु तांबी देवी को जबरन अपने साथ ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed