{"_id":"60db4b658ebc3e7f510f0db1","slug":"fine-to-construction-company-chamba-news-sml375247724","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों के कार्य लटकाने पर कंपनी के कार्य किए रद्द, 2.80 करोड़ ठोंका जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों के कार्य लटकाने पर कंपनी के कार्य किए रद्द, 2.80 करोड़ ठोंका जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। लोक निर्माण विभाग से टेंडर लेकर सड़कों का निर्माण न करने पर लक्ष्य कंस्ट्रक्शन कंपनी को विभाग ने दो करोड़ अस्सी लाख रुपये का जुर्माना किया है। साथ ही इस कंपनी को अवार्ड किए चार सड़कों के निर्माण कार्य भी रद्द कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, विभाग ने कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के लिए विभाग के चीफ इंजीनियर को पत्र भी भेज दिया है। ब्लैक लिस्ट होने के बाद कंपनी देश के किसी भी जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के टेंडर में भाग नहीं ले पाएगी।
चंबा मंडल में लोक निर्माण विभाग ने कंपनी को घरग्रां, सनौथा, रजेरा-भानिया और साच-फतेहपुर सड़क निर्माण के कार्य सौंपे थे। लेकिन, कंपनी सड़कों के निर्माण कार्यों को लटका रही थी। कार्य को तय समय सीमा अवधि में पूरा करने के लिए विभाग ने कंपनी को कई बार नोटिस भी जारी किए लेकिन कंपनी अपनी कारगुजारी से बाज नहीं आ रही थी। इसके चलते विभाग को मजबूरन कंपनी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना पड़ा। विभाग ने कंपनी को दो करोड़ अस्सी लाख का जुर्माना ठोंका। साथ ही कंपनी को दिए चारों कार्य भी रद्द कर दिए।
लोक निर्माण विभाग की इस कार्रवाई से अन्य ठेकेदारों में भी हड़कंप मच गया है। विभाग की ओर से अन्य ठेकेदारों को भी हिदायत दी गई है कि वे समय पर अपने कार्यों को पूरा करें। कार्यों को जानबूझ कर लटकाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विभागीय कार्रवाई के बाद लक्ष्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी चंबा से लापता हो गए हैं। हालांकि, विभाग की ओर से कंपनी को लिखित रूप से कार्रवाई के बारे में अवगत करवाया जा चुका है। कंपनी को किसी भी सूरत में विभाग की ओर से लगाए गए जुर्माने को चुकाना पड़ेगा अन्यथा विभाग कंपनी के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि जानबूझ कर कार्य लटकाने वाली कंपनी को दो करोड़ अस्सी लाख जुर्माना ठोंका गया है। साथ ही कंपनी को अवार्ड सभी कार्य रद्द कर दिए गए हैं। कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के लिए विभाग के चीफ इंजीनियर को पत्र भेजा गया है।