{"_id":"64c7f89a9f49f0896f0125d5","slug":"fencing-was-done-in-the-school-the-wall-was-also-broken-chamba-news-c-88-1-cmb1002-4263-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्कूल में कर दी बाड़बंदी, दीवार को भी तोड़ डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्कूल में कर दी बाड़बंदी, दीवार को भी तोड़ डाला
विज्ञापन
चंबा। छुट्टियों के बाद एक तरफ जहां स्कूल में पढ़ाई शुरू हो गई है तो वहीं दूसरी तरफ राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला ककरोटी में बाड़बंदी कर दी गई है। स्कूल प्रबंधन ने इस मामले की शिकायत खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सिहुंता से की है। मामले की सूचना मिलते ही उपनिदेशक कार्यालय की ओर से भी पड़ताल शुरू कर दी गई है।
स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल में एक महिला ने बाड़बंदी की है जो खुद को स्कूल जमीन की मालिक बता रही है। स्कूल प्रबंधन का यह भी आरोप है कि स्कूल की चहारदीवारी को भी गिरा दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल के नाम दो बिस्वा जमीन है। महिला स्कूल में नौकरी की मांग कर रही है लेकिन स्कूल में पहले से ही मल्टी टास्क वर्कर का पद भरा हुआ है।
गौरतलब है कि सोमवार को ही ग्रीष्मकालीन सत्र के सरकारी स्कूल खुले हैं। ऐसे में पहले ही दिन स्कूल में पढ़ाई नहीं हो पाई। विद्यार्थियों को निराश होकर घर लौटना पड़ा। केंद्रीय मुख्य शिक्षक हरी सिंह ने बताया कि सोमवार को जब वह स्कूल पहुंचे तो स्कूल परिसर में बाड़बंदी कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले के बारे में शिक्षा विभाग को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन मिन्हास ने बताया कि इसके बारे में सूचना मिली है। कहा कि खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को इसके बारे में जांच करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।