फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Female chief constable Sunita is a day-long SHO of Chamba police station

महिला मुख्य आरक्षी सुनीता एक दिन के लिए बनी चंबा थाना की एसएचओ

Mon, 08 Mar 2021 10:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Female chief constable Sunita is a day-long SHO of Chamba police station
एक दिन के लिए चंबा थाना की एसएचओ बनी मुख्य आरक्षी सुनीता थाना प्रभारी शकीनी कपूर व अन्य टीम के साथ? - फोटो : Chamba
चंबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मुख्य आरक्षी सुनीता ने सोमवार को चंबा थाना एसएचओ की कमान संभाली। थाने में सोमवार को जितने भी मामले आए, उनका निपटारा व दिशा निर्देश मुख्य आरक्षी सुनीता ने किया। थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने मुख्य आरक्षी का इस दौरान मनोबल बढ़ाया। सुबह के समय जैसे ही मुख्य आरक्षी सुनीता चंबा थाना में पहुंची तो थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने उन्हें अपनी कुर्सी पर बिठाकर एक दिन का एसएचओ बनाया। मुख्य आरक्षी सुनीता ने थाना प्रभारी के कार्यभार को बखूूबी निभाया। लड़ाई झगड़ा, घरेलू हिंसा सहित अन्य जो भी मामले चंबा थाना में पहुंचे उसके निपटारे को लेकर सुनीता ने थाना प्रभारी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

मुख्य आरक्षी सुनीता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में एक महिला को एक दिन का थाना प्रभारी बनाकर सभी महिलाओं का मनोबल बढ़ा है। महिला पुलिस जवान आने वाले समय में और बेहतरी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगी। एसएचओ शकीनी कपूर ने बताया कि एक दिन के लिए महिला मुख्य आरक्षी सुनीता को थाना प्रभारी बनाया गया। थाने में जो भी केस आए, उसके निपटाने में एसएचओ की रहने वाली भूमिका का उन्होंने ही निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed