{"_id":"63c588e1a94f795e3c750269","slug":"federation-met-mla-for-solution-of-parking-chamba-news-c-19-1-32692-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पार्किंग के समाधान के लिए विधायक से मिला महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पार्किंग के समाधान के लिए विधायक से मिला महासंघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मिनी सचिवालय के तहत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से बीते कुछ माह से वसूले जा रहे पार्किंग शुल्क को लेकर जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी सदर विधायक से मिले।
जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने इस दौरान प्रदेश सरकार की ओर से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लिए गए निर्णय पर विधायक नीरज नैयर के माध्यम से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का विशेष आभार व्यक्त किया।
जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान अजय जरयाल की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने विधायक से मिनी सचिवालय के तहत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से विगत कुछ माह की अवधि से वसूले जाने वाले पार्किंग शुल्क को लेकर अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि मिनी सचिवालय चंबा के तहत जलशक्ति विभाग, उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जिला पंचायत कार्यालय, जिला सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों और विभिन्न विभागीय कार्यों के चलते आने वाले लोगों की सुविधा के लिए यहां पार्किंग का निर्माण किया गया था लेकिन पार्किंग को लगभग छह माह पहले ठेके पर दे दिया गया। कर्मचारियों ने पार्किंग के भवन के सबसे ऊपरी तल को कर्मचारियों और अधिकारियों की सुविधा के लिए निशुल्क उपलब्ध करवाने की मांग विधायक के समक्ष रखी। विधायक ने कर्मचारियों की मांग पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जल्द मामले का समाधान करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के विभिन्न पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सदर विधायक नीरज नैयर से जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान अजय जरयाल की अध्यक्षता में पार्किंग व्यवस्था के समाधान को लेकर मिनी सचिवालय चंबा के जुलाहखड़ी स्थित जल शक्ति विभाग, उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जिला पंचायत कार्यालय, जिला सांख्यिकी कार्यालय के प्रतिनिधियों ने उनके आवास पर मुलाकात की।