{"_id":"614f54aa8ebc3e09926d3b88","slug":"father-in-law-filed-murder-case-against-daughter-in-law-and-neighbor-chamba-news-sml385149427","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने बहू और पड़ोसी पर दर्ज कराया हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर ने बहू और पड़ोसी पर दर्ज कराया हत्या का केस
विज्ञापन
???? ?? ??? ?? ?????? Father-in-law filed murder case against daughter-in-law and neighbor
चंबा। उपमंडल चुराह के करातोट गांव में दस दिन पहले हुए अग्निकांड के दौरान मौत के आगोश में समाए एक व्यक्ति और उसके तीन बच्चों के पिता ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में दी शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादंसं की धारा 302 और 32 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में नूर दीन गांव करातोट ने जमात अली गांव करातोट और अपनी बहू भूरा पत्नी स्व. मोहम्मद रफी पर उसके बेटे और बच्चों की हत्या करने का सनसनीखेज आरोप जड़ा है। बताया कि 13 और 14 सितंबर की रात उसके बेटे मोहम्मद रफी के मकान में आग लगने की घटना में उसकी जलने से मौत हुई है। जबकि, तीन बच्चे छह वर्षीय जैतून, डेढ़ वर्षीय जुलेखा और चार वर्षीय समीर की दम घुटने से मौत हुई है। आरोप लगाया कि बहू भूरा और जमात अली ने योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया है, जिससे उसके बेटे और पोते-पोतियों की मौत हुई है। प्रभावित ने पुलिस से मामले की निष्पक्षता से जांच करते हुए दोषियों को कठोर से कठोर दंड देने की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि मृतक के पिता ने गांव के दो लोगों पर उसके बेटे और पोते-पोतियों की हत्या करने संबंधी शिकायत पत्र पुलिस थाना तीसा में सौंपा है। कहा कि पुलिस ने शिकायतपत्र के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।