{"_id":"614227d18ebc3ebeb708d364","slug":"father-expressed-fear-of-son-s-murder-chamba-news-sml3839789165","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरेंसिक साइंस लैब धर्मशाला की रिपोर्ट खोलेगी मौत के सही कारणों से राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरेंसिक साइंस लैब धर्मशाला की रिपोर्ट खोलेगी मौत के सही कारणों से राज
विज्ञापन
Father expressed fear of son's murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा (चंबा)। चुराह विस क्षेत्र के करातोट में मकान में आग लगने से दम घुट कर मरने वाले पिता और उसके बच्चों का बुधवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किए गए।
मृतकों के बिसरे अब जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब धर्मशाला भेजे जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर धर्मशाला से मंगलवार देरशाम पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य एकत्रित किए। बुधवार की सुबह भी साक्ष्य एकत्रित किए गए। देरशाम फोरेंसिक टीम वापिस धर्मशाला के लिए रवाना हो गई।
मुहम्मद रफी के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उसके बाद धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। मृतक के पिता की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने पर प्रशासन की ओर से प्रभावित को सहायता राशि भी जारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि करातोट में काल का ग्रास बने चार लोगों के मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। कहा कि चिकित्सीय टीम मृतकों के बिसरे फोरेंसिक लैब धर्मशाला भेजेगी, जिसके बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।