{"_id":"662940b4a5a8c3217c0a294d","slug":"farmers-busy-sowing-potatoes-as-soon-as-the-season-opens-chamba-news-c-88-1-cmb1002-123279-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मौसम खुलते ही आलू की बुआई में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मौसम खुलते ही आलू की बुआई में जुटे किसान
Wed, 24 Apr 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Apr 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में बारिश के बाद तेज धूप निकलने से खेतों में काफी नमी कम हो गई है। ऐसे में किसानों ने आलू की बुआई का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।
जिला चंबा के किसान अब आलू की बुआई करने में जुट गए हैं। बीते दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आलू की बुआई पर रोक लग गई थी, लेकिन धूप के खिलने पर किसान आलू और विभिन्न सब्जी लगाने में डट गए हैं।
किसानों का कहना है कि खेतों में हल्की नमी होने पर ही आलू की बुुआई होती है। कहा कि यह मौसम आलू की बुआई और बेल की सब्जी लगाने के लिए बेहतर है। हालांकि, कृषि विभाग भी किसानों को यह सुझाव दे रहा है कि यह मौसम बेहद अच्छा है। जिन्होंने भी अभी तक आलू की बुआई शुरू नहीं की है। वे इसे शुरू कर करते हैं।
किसानों में मान सिंह, कुलदीप कुमार, दर्शन कुमार, खेम राज, किशन चंद और मनोहर लाल ने कहा कि आलू की बुआई शुरू हो गई है। अगर मूसलाधार बारिश नहीं हुई तो किसान जल्द आलू की बुआई का कार्य समाप्त कर सकेंगे। इसके बाद इनकी अच्छी पैदावार होने पर बाहरी जिलों की मंडियों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान का कहना है कि आलू की बुआई और सब्जी लगाने का मौसम अच्छा है। खेतों में अच्छी नमी के चलते आलू की पैदावार अच्छी होती है। किसान जल्द से जल्द आलू की बुआई कर सकते हैं।
--