{"_id":"5e8a04bd8ebc3e76c83e28d5","slug":"farmer-came-with-mask-for-her-work-chamba-news-sml329630991","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क पहन कर खेतों में सरसों की कटाई करने उतरी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क पहन कर खेतों में सरसों की कटाई करने उतरी महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सरसों की कटाई करने के लिए ग्रामीण मास्क पहनकर खेतों में उतर रहे हैं। शासन-प्रशासन के जारी किए आदेशों की पालना करते हुए किसान स्वास्थ्य लेकर पूरी तरह से जागरूक हैं।
रविवार को उदयपुर परिक्षेत्र में ग्रामीणों ने खेतों में गेहूं के साथ लगाई गई सरसों की कटाई का कार्य मास्क पहनकर किया। इस दौरान ग्रामीण अन्य लोगों को भी अपनी सुरक्षा सबकी सुरक्षा का संदेश दिया।
गौरतलब हो कि विकास खंड चंबा के ग्राम पंचायत उदयपुर के ग्रामीण कोरोना वायरस के लिए किए जा रहे प्रयासों में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। गांव के लोग मास्क पहनकर ही खेतों में काम करने के लिए सुबह 11 बजे से दो बजे के बीच में ही निकल रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को गांव की महिलाओं ने मुंह पर मास्क पहनकर खेतों में कटाई का काम किया। सरिता देवी, बीना देवी, कौशल्या देवी, पिंकी देवी और आरती देवी ने कहा कि कोरोना वायरस ने दुनिया में कहर ही बरपा कर रखा है।
लिहाजा, शासन-प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए कर्फ्यू लगाकर घरों में रहने, मास्क पहनने और सैनिटाइजर से बार-बार हाथ धोने के बारे में निर्देश दिए हैं।
लोगों की सुरक्षा के लिए दिए निर्देशों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र के महिलाएं और पुरुष इस प्रकार के नियमों का पालन करने से पीछे नहीं हैं। भाजपा ग्राम केंद्र अध्यक्ष जय सिंह भारद्वाज ने बताया कि मास्क पहनकर खेतों में काम करने के लिए उतरीं महिलाएं अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं।