{"_id":"650dcc654b4d6ef24f093bb8","slug":"fairs-start-in-pangi-with-malasani-fair-chamba-news-c-88-1-ssml1004-8183-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मलासणी मेले के साथ पांगी में मेलों का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मलासणी मेले के साथ पांगी में मेलों का आगाज
Fri, 22 Sep 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 22 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पांगी में मलासनी मेले के दौरान शिव के गुर।स्त्रोत:जारूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। कबायली क्षेत्र पांगी की पुर्थी पंचायत में मलासणी मेले के साथ क्षेत्र के मेलों का आगाज हुआ। शुक्रवार सुबह पांगी की 19 पंचायतों के बाशिंदों ने मलासणी माता मंदिर में पहुंचकर शीश नवाकर पूजा-अर्चना की।
लोगों में मान्यता है कि क्षेत्र में अच्छी फसलों और शांति की कामना के लिए मेलों का आयोजन किया जाता है। मेले के दौरान रात्रि को मंदिर परिसर में प्रजामंडल का पुजारी दहकते अंगारों से गुजरेगा। साथ ही आगामी समय के लिए भी पांगीवासियों को उचित दिशा-निर्देश देगा।
प्रजामंडल के पुजारी हीरानन, पुजारी बृजलाल, मलासणी माता मंदिर कमेटी प्रधान सुरेखा ठाकुर, बजंतरी सुरेश कुमार, प्रेम लाल, गुड्डू राम, पूर्व टीएससी सदस्य राज कुमार ने बताया कि मलासणी माता के प्रति लोगों की खूब आस्था है। मेले के शुभारंभ पर सुबह के समय पूजा-अर्चना के बाद माता को प्रसाद चढ़ाया गया। दोपहर के समय यहां पर विशाल लंगर हुआ। देर शाम क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें स्थानीय पुरुष और महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर नृत्य करते हैं। रात के समय प्रजामंडल का पुजारी दहकते अंगारों से गुजरेगा। इसके बाद शनिवार को साच पंचायत में पंचनाग मंदिर में मेला होगा।
विज्ञापन
--