{"_id":"608596808ebc3e8d3155fa55","slug":"external-tourists-will-not-enter-dalhousie-without-rtpcr-report-dalhousie-administration-plans-to-make-check-post-in-katori-bungalow-chamba-news-chamba-news-sml368536578","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीपीसीआर की रिपोर्ट बिना डलहौजी में दाखिल नहीं होंगे बाहरी पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीपीसीआर की रिपोर्ट बिना डलहौजी में दाखिल नहीं होंगे बाहरी पर्यटक
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। हिमाचल में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर की रिपोर्ट साथ लानी होगी। पर्यटक नगरी डलहौजी में भी बिना आरटीपीसीआर की रिपोर्ट दिखाए कोई पर्यटक एंट्री नहीं कर पाएगा। इसके लिए प्रशासन जल्द ही जिला के बॉर्डर कटोरी बंगला में एक चेक पोस्ट बनाने जा रहा है। जहां पर स्वास्थ्य विभाग व पुलिस के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। चेक पोस्ट में बाहर से आने वाले हरेक व्यक्ति की जांच पड़ताल होगी। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी। हिमाचल के लोगों को सात दिनों के लिए होम क्वारंटीन होना पड़ेगा। सात दिनों की होम क्वारंटीन अवधि के दौरान उन्हें कोरोना जांच के लिए अपना सैंपल भी देना होगा। सरकार के इस निर्णय के बाद डलहौजी प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।
लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और जिला चंबा को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए डलहौजी प्रशासन कटोरी बंगला में चेक पोस्ट बनाने जा रहा है। जहां पर बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। जिन लोगों के पास आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट नहीं होगी, उन लोगों को डलहौजी में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।
एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया कि सरकार ने बाहरी राज्यों के लोगों के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। कटोरी बंगला में जल्द ही चेक पोस्ट बनाई जाएगी। जहां पर बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट को चेक किया जाएगा। इस रिपोर्ट के बिना बाहरी राज्यों के लोगों को चंबा की सीमा के भीतर दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।