फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Expressed anger over non-payment of dearness relief allowance

Chamba News: महंगाई राहत भत्ता न देने पर जताया रोष

Fri, 24 Mar 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Mar 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger over non-payment of dearness relief allowance
चंबा। प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तुत बजट में कर्मचारियों और पेंशनरों के नए वेतनमान की बकाया राशि का प्रावधान न होने पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने कड़ा एतराज जताया है। इतना ही नहीं सात प्रतिशत महंगाई राहत भत्ता दिए जाने को लेकर कोई प्रावधान न किए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की है। महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. डीके सोनी ने प्रदेश सरकार से इसे तुरंत जारी करने की मांग की है। वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नए वेतनमान का शीघ्र निर्धारण कर उन्हें वित्तीय लाभ दिए जाने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन

बताया कि मांगों को लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल जल्द मुख्यमंत्री से मिलेगा। इसके अलावा पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ हुए फैसले को लागू करने, विद्युत परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नए वेतनमान का निर्धारण और बकाया राशि देने जैसी मांगें भी प्रदेश सरकार से उठाई गईं। सरकार से गत वर्ष पेंशनरों की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में लिए गए निर्णय को लागू करने के साथ ही जेसीसी की बैठक बुलाने की मांग भी की गई। बताया कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की बैठक 20 मार्च को ऊना में अध्यक्ष ब्रह्मानंद की अध्यक्षता में हुई। डॉ. सोनी ने बताया कि ऊना में आयोजित बैठक में 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर ओम प्रकाश गुलेरिया, कुलदीप सिंह, लेखराज धीमान, देवव्रत बड़ोत्रा, लोकिंद्र शर्मा, राकेश कांत और अशोक महाजन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed