{"_id":"6629446cd5d21fa3360a2a9d","slug":"explained-the-process-to-be-followed-in-voting-chamba-news-c-88-1-ssml1004-123286-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मतदान में निभाई जाने वाली प्रक्रिया समझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मतदान में निभाई जाने वाली प्रक्रिया समझाई
Wed, 24 Apr 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा के बहुतकनीकी संस्थान सरोल के सभागार में चुनावो को लेकर पूर्वाभ्यास के दौरान कर्मचारीयों से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। लोकसभा चुनाव के सफल संचालन के दृष्टिगत चंबा विधानसभा क्षेत्र में पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए पहला मतदान पूर्वाभ्यास कार्यक्रम राजकीय सहस्राब्दी बहुतकनीकी संस्थान सरोल के सभागार में आयोजित किया गया।
इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में पुरुष, महिला और दिव्यांग पीठासीन अधिकारियों सहित लगभग साढ़े पांच सौ पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न दिशा-निर्देशों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली चुनावी प्रक्रिया के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान भी उपस्थित रहे। एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए 03- चंरा विधानसभा क्षेत्र के तहत 122 मतदान केंद्र होंगें। इनमें दो आदर्श मतदान केंद्र महिला कर्मियों की ओर से संचालित किए जाएंगे। इसी तरह एक आदर्श मतदान केंद्र दिव्यांग कर्मियों की ओर से संचालित किया जाएगा। युवा अधिकारियों की ओर से एक आदर्श मतदान केंद्र संचालित किया जाएगा। उन्होंने मतदान प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में डॉ. केहर सिंह ने ईवीएम और वीवीपैट की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी सहित प्रशिक्षण भी दिया। पूर्वाभ्यास में डमी मतदान केंद्र स्थापित कर मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया से सभी पीठासीन अधिकारियों को अवगत करवाया गया। प्रोफेसर अविनाश ने मास्टर ट्रेनर के रूप में सभी उपस्थित पीठासीन अधिकारियों को चुनाव की प्रक्रिया, वोट डलवाना, विभिन्न प्रपत्रों को भरना, चुनाव सामग्री प्राप्त करना, चुनाव सामग्री जमा करवाना, ईवीएम व वीवी पेट को जोड़ना, ईवीएम को सुचारू रूप से चलाना, मॉक पोल करवाना, चुनावी प्रक्रिया के दौरान आने वाली जटिलताओं का सुगमतापूर्वक निवारण करने को लेकर अवगत करवाया।
विज्ञापन
--