{"_id":"64246f472e6b3d4172085238","slug":"experts-gave-online-consultation-to-patients-chamba-news-c-19-1-104439-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विशेषज्ञों ने मरीजों को ऑनलाइन दिया परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विशेषज्ञों ने मरीजों को ऑनलाइन दिया परामर्श
Wed, 29 Mar 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 29 Mar 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के विभिन्न रोगों केे विशेषज्ञों ने दूरदराज के इलाकों के मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दिया। पीएचसी में आने वाले गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के इलाज में उन्होंने वहां तैनात चिकित्सक को जरूरी परामर्श दिया। शनिवार को ई संजीवनी पोर्टल के जरिये मेडिकल कॉलेज का बाल रोग, त्वचा, महिला, ईएनटी और मनो रोग विभाग जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से ऑनलाइन जुड़े। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जो भी मरीज गंभीर बीमारी से पीड़ित पहुंचे, उनके इलाज के लिए वहां मौजूद चिकित्सकों ने संबंधित विशेषज्ञों से ऑनलाइन संपर्क किया। चिकित्सकों से मरीज की बीमारी को लेकर पूरी पूछताछ करने के बाद विशेषज्ञों ने इलाज के संबंध में अपना जरूरी परामर्श दिया। ऐसे में दूरदराज इलाकों के मरीजों को विशेषज्ञों से जांच करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज की दौड़ नहीं लगानी पड़ी।
ई संजीवनी पोर्टल पर मेडिकल कॉलेज के सभी विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ऑनलाइन जुड़ रहे हैं जिससे दूरदराज के मरीजों को ऑनलाइन विशेषज्ञों से जांच करवाने की सुविधा दी जा सके। यह पोर्टल जिले के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। प्रोग्राम के नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य कश्यप ने बताया कि ई संजीवनी पोर्टल के जरिये मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ दूरदराज के इलाकों के मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दे रहे हैं। पहले ग्रामीणों को अपनी बीमारी की जांच विशेषज्ञों से करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज आना पड़ता था।