फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Excellent management committees and teachers honored

Chamba News: उत्कृष्ट प्रबंधन समितियां और अध्यापक सम्मानित

Fri, 24 Mar 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Mar 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Excellent management committees and teachers honored
पांगी (चंबा)। समग्र शिक्षा अभियान शिक्षा खंड पांगी की ओर से उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन समिति समारोह का आयोजन मुख्यालय किलाड़ के पुस्तकालय भवन में आयोजित किया। इसमें आवासीय आयुक्त पांगी अजय कुमार यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आवासीय आयुक्त ने इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की प्रबंधन समिति और बेहतर योगदान देने वाले अध्यापकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति विद्यालयों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अपना अहम योगदान दे सकती हैं। कहा कि एसएमसी के सदस्य अपने व्यक्तिगत हितों से परे हट के विद्यार्थियों के हित में कार्य करें। कहा कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालयों में शिक्षा के साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में प्रशासन की ओर से भी हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान खंड परियोजना अधिकारी भगवान दास चौहान, बीआरसीसी बौद्ध राज ठाकुर और बीआरसीसी निहाल शर्मा ने उपस्थित अध्यापकों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कर्म चंद और विद्यालय प्रबंधन समिति पांगी के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इन्हें किया गया सम्मानित
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की प्रबंधन समितियों में प्रारंभिक अनुभाग पांगी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुलाल प्रथम, चस्क दूसरे और फिंडपार और करेल की स्कूल प्रबंधन समिति तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

इसी तरह माध्यमिक अनुभाग में राजकीय माध्यमिक पाठशाला मिंधल प्रथम, उदीन दूसरे और लुज की प्रबंधन समिति ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधन समिति उच्च शिक्षा अनुभाग पांगी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़, टुंडरू की प्रबंधन समिति प्रथम स्थान पर रही। वहीं, बेस्ट टीचर अवार्ड से माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में प्रवीण सिंह प्रवक्ता जीव विज्ञान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ और केवल राम टीजीटी राजकीय माध्यमिक विद्यालय मिंधल को सम्मानित किया गया। प्रारंभिक शिक्षा में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुलाल के जेबीटी सुरेंद्र कुमार, राजकीय प्राथमिक पाठशाला चसक के जेबीटी चमन लाल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला फिंडपार के शिक्षक देवीसरणऔर राजकीय प्राथमिक पाठशाला करेल के जेबीटी राजकुमार को बेस्ट टीचर अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed