फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   exam school education department give direction chamba

स्कूल स्टाफ खुद प्रश्न पत्र तैयार कर लेगा स्थगित हुई आठवीं व नवमीं की परीक्षा

Thu, 19 Dec 2019 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
exam school education department give direction chamba
चंबा। बर्फबारी की वजह से स्थगित परीक्षाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से परीक्षाओं का आयोजन स्कूल स्तर पर ही करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा पत्र भी स्कूल प्रशासन अपने स्तर पर ही तय करेंगे।
विज्ञापन

निदेशालय से आदेश मिलने के बाद प्रारंभिक और उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने आदेश शीतकालीन सत्र के स्कूल प्रमुखों को जारी कर दिए है। विभाग ने आदेशित किया है कि समय रहते परीक्षा का आयोजन किया जाए। जिससे दोबारा से मौसम की वजह से कोई बाधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 13 दिसंबर को जिले के शीतकालीन सत्र के स्कूलों में जहां आठवीं कक्षा की अंग्रेजी और नौंवी कक्षा की सामाजिक विज्ञान की वार्षिक परीक्षा होनी थी। मगर बर्फबारी होने से यह परीक्षा स्थगित हो गई थी। ऐसे में निदेशालय ने जल्द परीक्षा का आयोजन करने के स्कूलों को आदेश जारी कर दिए हैं। जिससे दोबारा बर्फबारी होने से परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल और जिला उपशिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने बताया कि निदेशालय से पत्र जारी होते ही स्कूलों को आदेशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र स्कूलों की ओर से ही जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed