{"_id":"608ed8078ebc3ec35c205017","slug":"evidence-of-musk-deer-including-snow-leopard-brown-bear-in-pangi-chamba-news-sml369179391","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी में बर्फानी तेंदुए, भूरे भालू सहित कस्तूरी हिरण के मिले प्रमाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी में बर्फानी तेंदुए, भूरे भालू सहित कस्तूरी हिरण के मिले प्रमाण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। प्रदेश के जंगलों में वन्य जीवों की जो दुर्लभ प्रजाति विलुप्त होती जा रही है। उसी प्रजाति के वन्य जीव जिला चंबा के जंगलों में संरक्षण हासिल कर रहे हैं। वन्य प्राणी विभाग की ओर से सर्दियों में जिला के जंगलों में दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों का पता लगाने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए थे। इन कैमरों जो तस्वीरें कैद हुई, उन्हें देख वन्य प्राणी विभाग भी हैरान है।
जिन दुर्लभ प्रजाति को लेकर चंबा में सिर्फ बातें होती थीं, उनको ट्रैप कैमरों में कैद हुई तस्वीरों से पुख्ता प्रमाण भी मिले। पांगी के सेचू नाला वन्य प्राणी क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति वाले बर्फानी तेंदुए के प्रमाण मिले हैं। हाल ही में एक मादा बर्फानी तेंदुआ तीन शावकों के साथ वहां देखी गई है। इसके अलावा दुर्लभ प्रजाति के भूरे भालू और कस्तूरी हिरण के प्रमाणीभी पांगी के जंगलों में मिले हैं।
पांगी के जंगलों में दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव फल फूल रहे हैं। इसलिए धीरे-धीरे जंगलों में उनकी संख्या भी बढ़ने लगी है। पिछले वर्ष पांगी में एक बर्फानी तेंदुआ देखा गया था। इस बार पांच बर्फानी तेंदुओं की फोटो ट्रैप कैमरों में कैद हो चुकी है। इसी तरह भूरा भालू और कस्तूरी हिरण भी पांगी के जंगलों में सुरिक्षत हैं। आने वाले समय में पांगी के जंगलों में दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों की भरमार होगी। इन जीवों के संरक्षण को लेकर जहां विभाग कड़े कदम उठा रहा है। वहीं पांगी वासी भी जीवों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि पांगी के जंगलों में विलुप्त प्रजाति के वन्य जीव देखे गए हैं। उनकी तस्वीरें विभाग की ओर से लगाए ट्रैप कैमरों में कैद हुई हैं। इन वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर उचित कदम उठाए जा रहे हैं।