फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Every voter's vote is valuable in building a strong democracy.

सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में हर मतदाता का वोट कीमती : मुकेश रेपसवाल

Mon, 25 Mar 2024 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Every voter's vote is valuable in building a strong democracy.
चंबा। सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में हर मतदाता का वोट कीमती है। यह बात उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने मतदान के महत्व और जागरूकता को लेकर ‘मिशन- 414’ के तहत मतदान केंद्र सालोह में ‘स्वीप’ के तहत आयोजित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम में कही । उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेकर अपनी भूमिका और भागीदारी पर गर्व अवश्य अनुभव करें।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि 1 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भावी मतदाता तथा अन्य लोग जो मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हैं, वे अपना वोट अवश्य बनवा लें । मतदाता सूची में 4 मई तक पंजीकरण करवाया जा सकता है। इस मौके पर एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी चंबा अरुण शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग विशेष रूप से फोकस रख रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान 60 प्रतिशत से कम मतदान वाले केंद्रों में ‘मिशन-414’ के तहत विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि मतदान प्रतिशतता को और बढ़ाया जा सके। जिला रोजगार अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप अरविंद सिंह चौहान ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मतदान के महत्व की भी जानकारी प्रदान की। इस मौके पर उपस्थित सभी स्थानीय लोगों ने मतदाता हस्ताक्षर दीवार पर हस्ताक्षर करके मतदान के साथ लोकतंत्र की मजबूती में अपने योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए मतदान करने की शपथ भी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed