फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Even after one and a half month of Manimahesh Yatra, heaps of garbage remain in Hadsar

Chamba News: मणिमहेश यात्रा के डेढ़ माह बाद भी हड़सर में लगे कूड़े के ढेर

Thu, 02 Nov 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Nov 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Even after one and a half month of Manimahesh Yatra, heaps of garbage remain in Hadsar
चंबा में भरमौर के मणिमहेश नाला के पास  बोरे में भरकार रखा गया कूड़ा।संवाद
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के समापन के डेढ़ माह बाद भी हड़सर से कूड़े को साफ नहीं किया गया है। इस कारण वहां गंदगी का आलम है। कूड़ों से भरी बोरियां हड़सर में मणिमहेश यात्रा के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप पड़ी हैं।
विज्ञापन

यह कूड़ा यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों से एकत्रित किया गया था। इसे अभी तक निष्पादन करने के लिए कूड़ा संयंत्र केंद्र तक नहीं पहुंचाया गया है। कूड़े की बोरियों में लावारिश मवेशी मुंह मार रहे हैं। इस कारण गंदगी बिखर रही है। समय रहते कूड़े से भरी बोरियों को ठिकाने नहीं पहुंचाया गया तो गंदगी का आलम बढ़ सकता है। गौर रहे कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखने का जिम्मा खंड विकास अधिकारी को बतौर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था, लेकिन अब वहां जो गंदगी दिखाई दे रही है, उसको लेकर स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। हड़सर पंचायत के प्रधान रजनी देवी ने बताया कि इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed