{"_id":"70378a729c51d504e3255a4856976bf6","slug":"employes-demand-for-regular-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल वाले दैनिक वेतन भोगियों को नियमित किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल वाले दैनिक वेतन भोगियों को नियमित किया जाए
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 17 Jan 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंशकालीन दैनिक वेतन भोगी संघ की बैठक का आयोजन रविवार को बीआरसी कार्यालय में हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रधान गजेंद्र कुमार ने की। बैठक के दौरान अंशकालीन दैनिक वेतन भोगियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
गजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एक मांग पत्र सौंपा है जिसमें उन्होंने सरकार से मांग की है कि दस साल का कार्यकाल पूर्ण कर चुके दैनिक वेतन भोगियों को रेगुलर किया जाए। साथ ही अन्य दैनिक वेतन भोगियों को डेलीवेज किया जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा जिन दैनिक वेतन भोगियों को बीस वर्ष हो चुके हैं उन्हें नियमित करके दस साल का एरियर साथ में दिया जाए ताकि वे अपने परिवार का पालन पोषण सही ढंग से कर सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ दैनिक भोगी ऐसे भी हैं जो सही तरीके से अपने बच्चों की पढ़ाई भी नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से अपनी मांगों को जल्द ही पूरा करने का आग्रह किया है। इस मौके पर सुरेखा देवी, रिता देवी, उत्तम चंद, मीनू, केवल कृष्ण, बिमला, जमुना, सुमित्रा, भजन और चीनो उपस्थित रहे।