फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Employees are being threatened with transfer: Pawan

कर्मचारियों को ट्रांसफर के नाम से डराया जा रहा : पवन

Mon, 16 Feb 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 16 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Employees are being threatened with transfer: Pawan
चंबा। भाजपा के पूर्व विधायक पवन नैयर ने आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष का ट्रांसफर गिरोह सरकारी कर्मचारियों को डराकर गलत कार्य करवा रहा है। इसमें कुछ कर्मचारियों की ट्रांसफर की गई। बाद में उन्हें वापस बुला लिया, ताकि वह डरकर उनके कहे अनुसार कार्य करते रहें।
विज्ञापन

सोमवार को चंबा शहर में पत्रकार वार्ता में उन्होंने जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस बार मिंजर मेले में जनता के पैसे का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा, जो भी कलाकार प्रशासन बुलाना चाहता है, उनके टेंडर ऑनलाइन करवाएं। इसके लिए कलाकारों के नाम भी पहले ही सार्वजनिक कर दें, ताकि बोलीदाता कम रेट पर कलाकारों को बुलाने के लिए टेंडर भर सके।
विज्ञापन

हर बार सांस्कृतिक संध्या से एक दिन पहले कलाकारों के नाम सार्वजनिक किए जाते हैं। उनके टेंडर भी बंद कमरों में अधिकारी स्वयं ठेकेदारों से मिलकर कर देते हैं। जिस प्रकार से मुख्यमंत्री ने शराब के ठेकों को ऑनलाइन करवाने का निर्णय लिया है, उसी प्रकार से मिंजर में कलाकारों के टेंडर भी ऑनलाइन करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सोच समझकर कार्य करें, जो भी गलत कार्य किए जा रहे हैं। उन पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिनके कहने पर यह कार्य हो रहे हैं, बाद में उन पर नहीं अधिकारियों के पर गाज गिरेगी।

बिजली बोर्ड को घेरते हुए उन्होंने कहा कि 33 केवी लाइन के कार्य में 11 केवी का सामान लगाया जा रहा है। इसमें अधिकारी किसी प्रकार की कोताही न बरतें। लोक निर्माण विभाग हो चुके कार्याें का भुगतान अपने रखे हुए ठेकेदारों को न करे। इसका खुलासा आरटीआई में जानकारी लेकर किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग ने सारी हदें पार कर दी हैं यहां स्वयं कार्य करवाकर ठेकेदारों के खाते में पैसे डाले जा रहे हैं। बाद में उसे मिल बांटकर खाया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेजरी सिर्फ चंबा में बंद है। भटियात, शिमला और हमीरपुर में कोई ट्रेजरी बंद नहीं है। नेताओं से फोन करवाने वाले ठेकेदारों के भुगतान हो रहे हैं, जबकि गरीब ठेकेदार अपने भुगतान को लेकर तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed