फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   elegation of rape on man

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Thu, 25 Mar 2021 10:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
elegation of rape on man
सलूणी (चंबा)। एक युवती ने व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पीड़िता ने किहार थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर भी दबिश दे रही है।
विज्ञापन

किहार थाने में पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी दो मार्च को उसके साथ शादी करने का झांसा देकर उसे चंबा ले गया। यहां दस दिन तक वे निजी होटल में रहे। आरोप लगाया कि यहां व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी खुद को अविवाहित बताता रहा लेकिन, बाद में उसे पता चला कि उसकी दो शादियां पहले हो चुकी हैं।
विज्ञापन

पहली पत्नी का स्वर्गवास हो चुका है और दूसरी पत्नी से उसे चार बच्चे हैं। आरोपी का सच पता लगने के बाद उसने बुधवार को किहार थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 और 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद बुधवार रात को ही एसएचओ की अगुवाई में आरोपी के घर दबिश दी लेकिन आरोपी वहां से गायब हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पुलिस उसके अन्य ठिकानों का पता लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि किहार थाने में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed