फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   elegation of misbevae with doctor on govt.officer to

अधिकारी पर डॉक्टर से दुर्व्यवहार का आरोप

Fri, 18 Jun 2021 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
elegation of misbevae with doctor on govt.officer to
चंबा। पांगी में एक प्रशासनिक अधिकारी पर चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। इसको लेकर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन उग्र हो गई है। जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात चिकित्सक कल से हड़ताल पर भी जा सकते हैं। मंडी जिले की मेडिकल एसोसिएशन ने चंबा के पांगी में हुई इस घटना का विरोध किया है और सरकार से उक्त प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पांगी में एक डॉक्टर को प्रशासनिक अधिकारी ने अपने चैंबर में बुलाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसका ऑडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। ऑडियो में प्रशासनिक अधिकारी चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार करता हुआ सुनाई दे रहा है। मंडी मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के साथ प्रदेश के अन्य जिलों की मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने भी शनिवार को विशेष बैठक बुलाई है। इसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि अगर प्रशासनिक अधिकारी खुद को सबसे ऊपर मानते हैं तो वे स्वयं स्वास्थ्य संस्थानों को चलाएं। चिकित्सक का कार्य भी वही करें। कोविड में जान जोखिम में मरीजों का इलाज करने वाले चिकित्सकों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार होने से चिकित्सकों का मनोबल गिरा है। इसको लेकर प्रदेश के चिकित्सक उग्र हो गए हैं। इस मामले को लेकर डॉक्टरों ने शनिवार को विशेष बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन चंबा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि पांगी में एक प्रशासनिक अधिकारी की ओर से चिकित्सक से दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर प्रदेश के चिकित्सकों में रोष है। प्रदेश की सभी मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन शनिवार को बैठक करेंगी। इसमें आगामी निर्णय लिया जाएगा। चिकित्सक के साथ किए गए दुर्व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed