फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electricity sub-division Sihunta sealed for 48 hours

विद्युत उपमंडल सिहुंता 48 घटों के लिए सील

Thu, 20 Jan 2022 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity sub-division Sihunta sealed for 48 hours
Electricity sub-division Sihunta sealed for 48 hours
सिहुंता (चंबा)। विद्युत उपमंडल सिहुंता 48 घंटों के लिए सील कर दिया गया है। विद्युत बोर्ड कार्यालय के पांच कर्मियों के कोरोना संक्रमित आने पर भटियात प्रशासन ने एहतियातन यह आदेश जारी किए हैं। प्रतिबंधित क्षेत्र में नियम तोड़ने पर कार्रवाई का प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब एक ही क्षेत्र में अधिकांश लोगों के संक्रमित आने पर उसे सील कर रहा है। इसी क्रम में विद्युत उपमंडल सिहुंता को भटियात प्रशासन ने 48 घंटों के लिए सील कर दिया है।
विज्ञापन

कार्यालय स्टाफ के संक्रमित आने पर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कार्यालय को 48 घंटों के लिए सील करने के साथ-साथ कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य भी स्वास्थ्य विभाग शुरू कर दिया है। यह जानकारी एसडीएम बचन सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed