{"_id":"6531664dd3ebe4663e0da826","slug":"electricity-remained-shut-for-eight-hours-in-half-a-dozen-panchayats-of-pangi-chamba-news-c-88-1-ssml1006-10192-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी की आधा दर्जन पंचायतों में आठ घंटे बंद रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी की आधा दर्जन पंचायतों में आठ घंटे बंद रही बिजली
Thu, 19 Oct 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 19 Oct 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की आधा दर्जन पंचायतों में आठ घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रही। ग्राम पंचायत किलाड़, करेल, कुफा, हुडान, करियुनी, करयास और धरवास में बुधवार तड़के सुबह 4:00 बजे अचानक बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। यह रात को 12:00 बजे बहाल हो पाई।
इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पांगी निवासी हंसराज, केवल कुमार, योगराज, मनीष कुमार, राजेंद्र, सुरेंद्र और सुधीर ने बताया कि पांगी घाटी में सर्दी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में बिजली की आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। कहा कि सर्दियों के दौरान बर्फबारी होने से लोगों को कई दिन तक अंधेरे में रहना पड़ सकता है। पांगी की ऊपरी पहाड़ियों में बर्फबारी होने से ठंड काफी बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए अपने घरों में हीटर सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन बिजली गुल होने पर इन उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने जिला और पांगी प्रशासन से मांग की है कि घाटी के लोगों को बिजली की समस्या से निजात दिलाई जाए। बोर्ड के अधिशासी अभियंता संतोष शर्मा ने बताया कि लाइन में तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति बंद हई थी। इसे दे रात को बहाल कर दिया गया।