{"_id":"62bc975dedaf764d8e0107d7","slug":"electricity-falling-for-five-and-a-half-hours-in-mangala-chamba-news-sml413686585","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगला में साढ़े पांच घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगला में साढ़े पांच घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगला (चंबा)। ग्राम पंचायत मंगला में साढ़े पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली की सप्लाई सुबह 7:00 बजे जोरदार धमाके के साथ बंद हो गई। इसके चलते नौकरीपेशा व्यक्तियों, विद्यार्थियों और गृहिणियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद विद्युत बोर्ड के कर्मियों ने काफी जद्दोजहद के बाद दोपहर 12:30 बजे बिजली सप्लाई बहाल की। कुछ देरी के बाद फिर से बिजली की आंखमिचौनी का खेल शुरू हो गया।
ग्रामीणों ने बोर्ड प्रबंधन से खज्जियार फीडर की जगह तत्वानी स्थित विद्युत फीडर से पंचायत को जोड़ने की मांग की है जिससे बिजली लाइन का स्पेन कम हो जाएगा और बिजली की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
ग्रामीणों राज कुमार, संजय कुमार, विपिन कुमार, राजिंद्र कुमार, दिनेश कुमार, मोनू कुमारी, रमेश कुमार आदि ने कहा कि मंगला पंचायत के हथेड़ी, पंद्रोड़ा, ढढ़ियाड़ा, हाडा, हट्टी, देहरा, ढोली, उखल मोहल्ला, भरोड़ी, वासा, टिकरू, कुडणी, कोट और ओडरा गांव बुधवार सुबह 7:00 बजे अंधेरे में डूब गए। बिजली न होने से गृहिणियों को खाना बनाने सहित दैनिक कार्य निपटाने में भी परेशानी हुई। पंचायत में 15 दिन से बिजली की आंखमिचौनी का क्रम जारी है। आरोप लगाया कि कई बार विद्युत बोर्ड प्रबंधन को अवगत करवाया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। कहा कि समय पर बिजली बिलों की अदायगी करने के बावजूद समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। मंगला पंचायत में दोपहर 12:00 बजे पहुंचे सदर विधायक पवन नैयर से भी ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को उठाया।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पवन शर्मा ने कहा कि तकनीकी खराबी के चलते बिजली बंद हो गई थी। लाइन में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त करवाकर बिजली बहाल करवा दी गई है।