फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electricity connections of fifty consumers will be cut

पचास उपभोक्ताओं के कटेंगे बिजली कनेक्शन

Sat, 08 Jan 2022 06:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity connections of fifty consumers will be cut
Electricity connections of fifty consumers will be cut
सिहुंता (चंबा)। विद्युत उपमंडल सिहुंता के तहत पचास उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटे जाएंगे। इस संदर्भ में विद्युत बोर्ड सिहुंता की ओर से नोटिस के जरिये आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन पचास उपभोक्ताओं के पास बोर्ड की 1.23 लाख की राशि बिजली बिल के रूप में फंसी हुई है।
विज्ञापन

बोर्ड की मानें तो इस राशि को निकलवाने के लिए कई बार हिदायतें भी जारी की गईं लेकिन इन उपभोक्ताओं ने विभागीय आदेशों को हल्के में लिया। बहरहाल, अब बोर्ड लेटलतीफ उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर उपभोक्ता अस्थायी तौर पर कनेक्शन कटने के बाद बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनका कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिया जाएगा। गौरतलब है कि बिजली बोर्ड को उपभोक्ताओं से राशि निकलवाने के लिए अब नए कदम उठाने पड़ रहे हैं। विद्युत उपमंडल सिहुंता के कार्यकारी सहायक अभियंता सतीश ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed