{"_id":"5e7636888ebc3e767940d230","slug":"electiricity-pole-repair-started-in-benikhet-chamba-news-sml32830769","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनीखेत के पद्दर में टूटे बिजली के खंभो को बदलने का कार्य हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनीखेत के पद्दर में टूटे बिजली के खंभो को बदलने का कार्य हुआ शुरू
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के पद्धर मार्ग पर टूटे बिजली के खंभों को बदलने का काम शुरू हो गया है। अमर उजाला ने टूटे खंभों को लेकर प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद बिजली बोर्ड हरकत में आया और नए खंभे लगाने को लेकर बजट स्वीकृत करवाया।
पद्धर में टूट चुके खंभे के ऊपर करंट रहित बिजली के तार टांगे गए थे। इस कारण यहां हादसे का खतरा बना रहता था। अमर उजाला की पहल की वजह से शनिवार को बोर्ड ने टूट चुके खंभे को बदलकर नया खंभा स्थापित कर दिया। अब स्थानीय लोगों को मार्ग पर आवाजाही करते समय किसी प्रकार के खतरे की चिंता नहीं रहेगी। बोर्ड की ओर से अन्य सभी पुराने हो चुके और टूटे हुए खंभों को बदला जा रहा है।
बोर्ड के सहायक अभियंता परवेश ठाकुर ने बताया कि पद्धर मार्ग पर जो भी टूटे खंभे थे, उन सभी को बदला जा रहा है। इससे टूटे खंभों की वजह से किसी प्रकार का हादसा घटित न हो।