फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   electiricity crisise in bharmour

भरमौर में विद्युत बोर्ड की फूल गई सांसे, घोषित कट के बाद भी लाईनों में आ रही खराबी

Mon, 13 Jul 2020 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
electiricity crisise in bharmour
भरमौर (चंबा)। विद्युत हब कहे जाने वाले जनजातीय क्षेत्र भरमौर में बिजली बहाल करने के लिए बोर्ड की सांसें फूल रही हैं। घोषित कट के बावजूद विद्युत लाइनों की मरम्मत नहीं हो पाई है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। सुबह करीब चार बजे क्षेत्र में अचानक बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

बिजली गुल होने का कारण 33केवी धरवाला से करियां लाइन गैहरा के समीप लेच के पास तार टूटना बताया जा रहा है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को सुबह से ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे के करीब बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

इस वजह से दस घंटे तक 29 पंचायतों की हजारों की आबादी को दिक्कतें झेलनी पड़ी। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कतें दुकानदारों को पेश आईं वहीं, दूसरी तरफ विभागीय कार्यालयों में भी लोगों को जरूरी काम करवाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमाण पत्र बनवाने और जमा करवाने अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करते रहे। भरमौर में बिजली की आंखमिचौनी का मसला लंबा होता जा रहा है। पिछले साल नवंबर माह से बोर्ड ने बिजली व्यवस्था मजबूत करने के नाम पर कई घोषित कट लगाए थे। मगर अभी तक हालात स्थिर नहीं हो पाए है।
स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार, राजकुमार, बिमला देवी, पुष्पा देवी, सुमित कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार विनोद कुमार, सुरेश कुमार, प्रकाश चंद और राजकुमार का कहना है कि उपमंडल में करीब आधा दर्जन से अधिक जल विद्युत परियोजनाएं है।
यहां कि बिजली अन्य क्षेत्रों को रोशन कर रही है। जबकि उपमंडल भरमौर खुद बिजली के ग्रामीण कट झेल रहे हैं। बोर्ड हर मंगलवार को कट लगा रहा है। मगर व्यवस्था बेहतर होने का नाम नहीं ले रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि गर्मियों में ऐसी स्थिति है, तो आने वाले सर्दियों के मौसम में बिजली आपूर्ति किस तरह की होगी, यही सोचकर ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की कि उपमंडल में बिजली व्यवस्था मजबूत करवाई जाए, जिससे लोगों को बार-बार बिजली कटों से परेशान न होना पड़े।

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने बताया कि लेच के पास लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। दोपहर बाद लाइन को दुरुस्त कर दिया गया है। इसी लाइन को दुरुस्तत करने के लिए कट भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed