फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   electiricity bill issue for chamba consumer

जिले में पौने तीन लाख उपभोक्ताओं को मिलेंगे बिजली बिल

Mon, 11 May 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
electiricity bill issue for chamba consumer
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
विज्ञापन

चंबा। विद्युत बोर्ड के डलहौजी सर्किल के पौने तीन लाख विद्युत उपभोक्ताओं को करीब दो माह बाद बिजली के बिल मिलेंगे। अब विद्युत बोर्ड के 30 कर्मचारी फिर से लोगों के घरों में मास्क और ग्लब्ज पहनकर बिलिंग करने के लिए पहुंचेंगे।
विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने बताया कि 30 अप्रैल 2020 तक बिल के साथ लगने वाले सरचार्ज नहीं लिया जाएगा। बशर्ते विद्युत उपभोक्ताओं को एकमुश्त ही बिलिंग करनी होगी। ऐसे में जहां उपभोक्ताओं को घर-द्वार बिजली के बिल मिलने वाले हैं, तो वहीं, उपभोक्ताओं को बिजली बिलों के रूप में जेब भी खाली हो सकती है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड डलहौजी के तहत चंबा, डलहौजी और पांगी विद्युत मंडल और सब डिविजन आते हैं। इन मंडलों में करीब तीन लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। 24 मार्च को कर्फ्यू और लॉकडाउन के कारण जहां अधिकांश विद्युत उपभोक्ता बिजली बिलों की अदायगी नहीं कर पाए थे। ऐसे में विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिलिंग तो कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके कई उपभोक्ताओं के पास एनरॉयड मोबाइल फोन न होने तो कई जगहों पर मोबाइल सिग्नल न होने से उपभोक्ता बिजली के बिलों की अदायगी नहीं कर पाए थे। बहरहाल, अब मई माह में विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने सभी उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही घरों में जाकर मीटर की रीडिंग देखकर ही बिल देने के लिए कदम बढ़ाया है।
इसके तहत 30 कर्मचारी कार्य को अंजाम देंगे। कोविड-19 के चलते बिलिंग करने के लिए पहुंचने वाले कर्मचारियों की हिफाजत को ध्यान में रखते हुए उन्हें मास्क, ग्लब्ज पहनना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों को विशेष तौर पर किसी के घर पर जाकर बिलिंग करते समय सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखना होगा।
उपभोक्ताओं को देना होगा दो माह का बिल
उपभोक्ताओं को दो महीनों के बिल मिलने से परेशानियां बढ़ने वाली है। कोविड-19 के कारण घरों में रहने वाले लोगों के लिए एकमुश्त बिजली के बिलों की अदायगी करना चिंताएं बढ़ाने वाला है। हालांकि, बोर्ड प्रबंधन ने 30 अप्रैल तक उपभोक्ताओं को बिलिंग सरचार्ज नहीं लिया जाएगा।

इनसेट
विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता रूमेल सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को अब घर-द्वार बिजली के बिल मिलेंगे। बिलिंग का जिम्मा 30 कर्मचारी करेंगे। इन कर्मचारियों को बोर्ड ने मास्क, ग्लब्ज उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अलावा इन्हें सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed