फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Eklavya Vidyalaya started five years ago, no building yet

Chamba News: पांच साल पहले शुरू हुआ एकलव्य विद्यालय, अब तक भवन नसीब नहीं

Thu, 26 Dec 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Eklavya Vidyalaya started five years ago, no building yet
होली (चंबा)। सरकार की ओर से जनजातीय क्षेत्र होली में भले ही एकलव्य विद्यालय की कक्षाएं शुरू कर दी हैं। लेकिन अभी तक विद्यार्थियों को भवन की सौगात नहीं मिल पाई है। पिछले पांच साल से विद्यार्थी अपने भवन की राह ताक रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि अभी तक पर्याप्त जमीन की चयन नहीं हो पाया है। अब तक विभाग दो हेक्टेयर भूमि ही तलाश पाया है। जबकि एकलव्य विद्यालय के निर्माण के लिए करीब चार हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता है। 48 करोड़ रुपये की लागत से एकलव्य विद्यालय का भवन बनेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में यह विद्यालय शुरू हुआ। पिछले पांच वर्षों में छठी से लेकर 11वीं कक्षा की पढ़ाई विद्यालय में चल रही है। इसमें 180 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं। आगामी शैक्षणिक सत्र से 12वीं कक्षा की पढ़ाई भी शुरू होगी। सरकार की ओर जनजातीय क्षेत्रों में पढ़ाई व्यवस्था मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर पढ़ाई का माहौल उपलब्ध करवाने के लिए एकलव्य विद्यालय प्रस्तावित किए है। इनका संचालन भी शुरू हो गया है। मगर अभी तक भवन निर्माण की नींव नहीं रखी है।
विज्ञापन


सीएचसी में कक्षाएं, पर्वतारोहण बना आवास
अपने भवन के अभाव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली की दूसरी मंजिल कक्षा स्थल बनी है। जबकि दूसरी तरफ पर्वतारोहण केंद्र होली का भवन आवास बना है। लिहाजा, दो जगह विद्यार्थियों को रहना और पढ़ना पड़ रहा है। जबकि एकलव्य विद्यालय में एक ही छत के नीचे आवास और पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकलव्य विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बताया कि भवन निर्माण के लिए दो हेक्टेयर भूमि होली में नर्सरी के समीप जमीन चयनित की है। इसे एफसीए के लिए भेजा है। क्लीयरेंस मिलने के बाद आगामी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed